मैदान तैयार था, बारिश ने बिगाड़ा खेल: अब बुधवार से होगा खेलो झारखंड का आगाज
बारिश के बाद खाली पड़ा स्थल.| Prabhat Khabar Network
ताजाझारी में दो दिवसीय खेलो झारखंड 2026-27 कार्यक्रम मूसलाधार बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया है. आयोजन अब बुधवार सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे.
सूरज कुमार, तालझारी.तालझारी प्रखंड के संत जोन मिशन मैदान में मंगलवार से शुरू होने वाला दो दिवसीय खेलो झारखंड 2026-27 कार्यक्रम झमाझम बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही गर्जन के साथ तेज बारिश शुरू हो गयी. मौसम की स्थिति को देखते हुए आयोजन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया.
बीपीओ सुनील टुडू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि खेलो झारखंड का शुभारंभ मंगलवार से होना था. लेकिन अचानक तेज बारिश शुरू होने और मौसम खराब रहने के कारण कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा. अब कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार सुबह 9 बजे किया जायेगा.
बुधवार से मैदान में उतरेंगे खिलाड़ी
खेलो झारखंड 2026-27 के तहत अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी. इसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ के अलावा हाई जंप और लॉन्ग जंप की प्रतियोगिताएं होंगी.
इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए कबड्डी, खो-खो और फुटबॉल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेंगी. अलग-अलग खेलों में प्रखंड क्षेत्र के बालक-बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा आयोजन
आयोजन बुधवार से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. कार्यक्रम के सफल और व्यवस्थित संचालन के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. आयोजन को लेकर संबंधित शिक्षकों और खेलकूद से जुड़े कर्मियों को आवश्यक जिम्मेदारियां दी गयी हैं.
बारिश के कारण मंगलवार का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद अब बुधवार को मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद के बीच खेलो झारखंड का आगाज होगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए