ePaper

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पाकुड़ के पूर्व विधायक अकिल अख्तर का आजसू पार्टी से इस्तीफा

Updated at : 15 Jul 2024 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक अकिल अख्तर

पूर्व विधायक अकिल अख्तर

Jharkhand Assembly Elections 2024: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Elections 2024: बरहरवा (साहिबगंज), विकास जायसवाल-झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. इसके साथ ही पार्टियों को छोड़ने व दामन थामने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. सोमवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष अकिल अख्तर ने आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इसकी जानकारी अकिल अख्तर ने आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को पत्र लिखकर दी है.

विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे अकिल अख्तर

पाकुड़ के पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने निजी कारणों से आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा देने का जिक्र किया है. अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा है कि वे आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, यह अभी तय नहीं किया है. जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अगर निर्दलीय या किसी अन्य दल में शामिल होकर चुनाव लड़ने की बात आएगी, तो इस पर विचार किया जाएगा.

2009 में चुनाव जीतकर पहुंचे थे विधानसभा


अकिल अख्तर पहली बार पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से 2009 में चुनाव जीतकर झारखंड विधानसभा पहुंचे थे. उन्होंने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को विधानसभा चुनाव में हराया था. फिलहाल पाकुड़ विधानसभा से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम विधायक हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में अकिल अख्तर अपनी किस्मत फिर आजमाएंगे. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी दी है.

Also Read: आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो इस रणनीति से देंगे विपक्ष को मात, कहा-अगर सत्ता में आए तो

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola