गंगा जल से अभिषेक,रातभर होगा भजन-कीर्तन और अगले दिन 56 भोग; मंगलहाट में जन्माष्टमी की धूम

Updated:
विज्ञापन

जन्माष्टमी की धूम | Prabhat Khabar Network

राजमहल के नयाबस्ती में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी. भव्य कलश यात्रा, महाअभिषेक और 56 भोग का होगा आयोजन, जानें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मंगलहाट. राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मंगलहाट के निकट नयाबस्ती (नंदगांव) स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में रविवार देर शाम दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सुभाष घोष ने की. इसमें गढ़वाल, नयाबस्ती, टीकाटोला, मंगलहाट समेत आसपास के गांवों के दर्जनों ग्रामीण, कृष्ण भक्त और श्रद्धालु शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य और आकर्षक तरीके से मनाने को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने अपने सुझाव रखे. विचार-विमर्श के बाद पूजा-अर्चना, मंदिर की सजावट, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.

गंगा जल लेकर निकलेगी भव्य कलश यात्रा

जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह क्षेत्र की महिलाएं और कन्याएं भव्य कलश यात्रा निकालेंगी. उत्तरवाहिनी गंगा नदी से कलश में गंगाजल लाया जायेगा. इसके बाद इसी गंगाजल से भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना और अभिषेक किया जायेगा.

आयोजन को लेकर मंदिर परिसर की विशेष सजावट की जायेगी. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग व्यवस्थाएं भी की जायेंगी.

महाआरती के बाद देर रात तक चलेगा भजन-कीर्तन

संध्या समय महाआरती के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. देर रात भगवान श्रीकृष्ण का महाअभिषेक और विशेष आरती की जायेगी. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

अगले दिन लगेगा 56 भोग, बांटा जायेगा महाप्रसाद

जन्माष्टमी महोत्सव के अगले दिन सुबह पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के साथ भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किया जायेगा. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा.

आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने आपसी सहयोग से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्णय लिया. बैठक में विकास यादव, सुभाष घोष, लालू यादव, सोविन मंडल, राजकुमार मंडल, गिरीश मंडल, बल्देव मंडल, प्रण प्रभू, प्रकाश यादव, रुपेश यादव, अजय रजक, सुवोल यादव, करण समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola