स्मार्ट मीटर पर अफवाहों से सावधान, बिजली विभाग ने कहा- दर और 200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

Updated:
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगाते विद्युत कर्मी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर से न तो बिजली की दरें बदलेंगी और न ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा पर कोई असर पड़ेगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा : स्मार्ट मीटर को लेकर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर फैल रही अफवाहों के बीच बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से बिना सत्यापन किसी भी जानकारी पर भरोसा नहीं करने की अपील की है. विभाग के अनुसार स्मार्ट मीटर लगने से बिजली की दर या बिलिंग नीति में कोई बदलाव नहीं होता है.

विज्ञापन

वास्तविक खपत होगी दर्ज

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बरहरवा के सहायक अभियंता सत्यम कुमार मरांडी ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता की वास्तविक बिजली खपत को दर्ज करता है. इससे मीटर रीडिंग और बिल तैयार करने में होने वाली मानवीय त्रुटियों की संभावना कम होती है. उन्होंने कहा कि केवल स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में किसी प्रकार की अतिरिक्त बढ़ोतरी नहीं होती है.

टैरिफ के अनुसार ही लागू होगी दर

एई ने बताया कि बिजली की दर विभाग द्वारा निर्धारित टैरिफ के अनुसार ही लागू होगी. साथ ही झारखंड में 200 यूनिट तक मिलने वाली मुफ्त बिजली की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी. स्मार्ट मीटर का उद्देश्य केवल बिजली की खपत की सटीक निगरानी और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था सुनिश्चित करना है. उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर नजर भी रख सकेंगे.

मैनुअल रीडिंग की समस्या होगी कम

उन्होंने बताया कि पुराने मीटरों में कई बार मैनुअल रीडिंग के कारण गलत रीडिंग दर्ज होने या औसत खपत के आधार पर बिल बनने की शिकायतें सामने आती थीं. स्मार्ट मीटर में रीडिंग स्वतः दर्ज होने से ऐसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है.

भ्रामक संदेशों से बचने की अपील

एई ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक संदेशों से बचने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola