चलती बाइक का अचानक फेल हुआ ब्रेक, सड़क पर गिरकर युवक हुआ घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मनसिंहा गांव के पास बाइक का ब्रेक अचानक फेल होने से एक 18 वर्षीय युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया. आसपास के लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.

विज्ञापन

राजमहल : थाना क्षेत्र के मनसिंहा गांव के समीप मंगलवार दोपहर बाइक का ब्रेक फेल होने से एक युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. हादसे में हसन टोला निवासी 18 वर्षीय जिलानी शेख, पिता जाकिर हुसैन, घायल हो गए.

विज्ञापन

अचानक बंद हो गया बाइक का ब्रेक

जानकारी के अनुसार जिलानी शेख अपनी बाइक से हसन टोला से राजमहल की ओर आ रहे थे. मनसिंहा गांव के समीप पहुंचते ही अचानक बाइक का ब्रेक काम करना बंद कर दिया. बाइक को रोकने का प्रयास करने के बावजूद ब्रेक फेल होने के कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके. इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और जिलानी भी सड़क पर गिर पड़े. हादसे में उन्हें चोटें आईं.

लोगों ने अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए. लोगों ने घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola