राजस्थानी रंग में सजा श्याम भक्ति का सफर, निशान यात्रा में गूंजा बाबा का जयकारा
मंगलवार को शोभा यात्रा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
साहिबगंज में खाटू वाले श्याम की भव्य निशान यात्रा निकली. मारवाड़ी समाज की भक्ति और राजस्थानी संस्कृति का संगम देखने को मिला. बाबा के दरबार में भक्तों ने की परिक्रमा.
साहिबगंज. भादो एकादशी पर मंगलवार को डाकीनाथ मंदिर के ठाकुरबाड़ी से खाटू वाले श्याम की निशान यात्रा निकाली गयी. मारवाड़ी समाज की ओर से राजस्थानी वेशभूषा में पुरोहित महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निशान यात्रा निकाली गयी.
चौक बाजार से श्याम दरबार तक पहुंची यात्रा
निशान यात्रा चौक बाजार से शुरू होकर महात्मा गांधी चौक, जेएन राय रोड, महाजन पत्ती गुड बाजार होते हुए धर्मशाला चौक पहुंची. इसके बाद यात्रा खाटू वाले श्याम बाबा के दरबार में पहुंची, जहां निशान या ध्वज बाबा को समर्पित किया गया.
बाबा के शीश मंदिर में की परिक्रमा
दहला के पुरुषोत्तम गली स्थित खाटू वाले श्याम बाबा के शीश स्थापित मंदिर में पहुंचकर सभी लोगों ने बाबा मंदिर की परिक्रमा की. इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए.
मारवाड़ी महिलाओं ने बढ़ाई शोभा
निशान शोभा यात्रा में बीना अग्रवाल, सुलेखा गुप्ता, मनीषा सोडाणी, रंभा खुडानिया, रचना खुडानिया, मीरा तोदी, किरण दीवान, रिंकू दीवान, मनीषा नारसरिया, पिंकी सहित दर्जनों मारवाड़ी महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए