मिर्जाचौकी रेलवे परिसर से हटायी गयी कैंटीन

Updated at : 04 Jun 2017 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
मिर्जाचौकी रेलवे परिसर से  हटायी गयी कैंटीन

मंडरो : मिर्जाचौकी रेलवे परिसर में वर्ष 1969 से संचालित बासुदेव ठाकुर के कैंटिन को शनिवार को रेल पदाधिकारी एसीएम श्रीकांत मंडल, सीटीआइपी एन यादव एवं पुलिस बल के सहयोग से जेसीबी मशीन लगाकर हटाया गया. इधर वेंडरधारी प्रदीप ठाकुर का कहना था कि पिता बासुदेव ठाकुर के मृत्यु 24 अक्तूबर 2009 को होने के […]

विज्ञापन

मंडरो : मिर्जाचौकी रेलवे परिसर में वर्ष 1969 से संचालित बासुदेव ठाकुर के कैंटिन को शनिवार को रेल पदाधिकारी एसीएम श्रीकांत मंडल, सीटीआइपी एन यादव एवं पुलिस बल के सहयोग से जेसीबी मशीन लगाकर हटाया गया. इधर वेंडरधारी प्रदीप ठाकुर का कहना था कि पिता बासुदेव ठाकुर के मृत्यु 24 अक्तूबर 2009 को होने के बाद भी लगातार कैंटिन चलाता रहा और रेल को मानक के अनुसार किराया भी देता रहा.

इस बीच सीनियर डीसीएम के निर्देश पर पिता जी के समय का बकाया एरियर एक लाख 75 हजार 446 रुपये इस आश्वासन पर जमा किया कि दोबारा मेरे नाम वेंडर ट्रांसफर कर दिया जायेगा लेकिन ऐसा नहीं कर मेरे कैंटिन को बलपूर्वक हटा दिया गया. फिलहाल कैंटिन हटा दिये जाने से वेेंडरधारी के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola