आमने-सामने टकरायी कार, एक जख्मी

Updated at : 30 Apr 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
आमने-सामने टकरायी कार, एक जख्मी

साहिबगंज विद्युत एसडीओ व चतरा बीडीओ की कार क्षतिग्रस्त मुफस्सिल थाना के कोदरजन्ना गांव के पास हुआ हादसा मंडरो/साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना मोड़ के पास शनिवार दोपहर साहिबगंज बिजली विभाग के एसडीओ प्रमोद गुप्ता की कार (जेएच 01एबी 8470) व चतरा के बीडीओ पारसनाथ यादव की कार (जेएच05बीके 1994) की आमने-सामने […]

विज्ञापन

साहिबगंज विद्युत एसडीओ व चतरा बीडीओ की कार क्षतिग्रस्त

मुफस्सिल थाना के कोदरजन्ना गांव के पास हुआ हादसा
मंडरो/साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना मोड़ के पास शनिवार दोपहर साहिबगंज बिजली विभाग के एसडीओ प्रमोद गुप्ता की कार (जेएच 01एबी 8470) व चतरा के बीडीओ पारसनाथ यादव की कार (जेएच05बीके 1994) की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. मिली जानकारी के अनुसार बीडीओ अपने घर साहिबगंज मिर्जाचौकी की ओर से आ रहे थे.
जबकि विद्युत एसडीओ साहिबगंज की ओर से मिर्जाचौकी की ओर जा रहे थे. दोनों वाहन सवारी को मामूली चोटें आयी है. इसमें छोटी कोदरजना निवासी गुड्डू खा का सात वर्षीय पुत्री सलमा खातून बुरी तरह से जख्मी हो गयी. सूचना पर पहुंचे डीएसपी ललन प्रसाद, इंस्पेक्टर सुनील टोप्नो, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद तिर्की पहुंच कर घायल बच्ची को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola