ऑनलाइन फॉर्म भरने में फरजीवाड़ा

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित गुप्ता मार्केट के निकट मंगलवार की दोपहर प्रधानमंत्री आवास योजना का ऑन लाइन फॉर्म भरे जाने मामले में रुपये लेने के मामले में जमकर बवाल काटा. जानकारी के अनुसार तालबन्ना निवासी अमन कुमार से फॉर्म भरने के लिए एक सौ रुपये की मांग की गई और […]
साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित गुप्ता मार्केट के निकट मंगलवार की दोपहर प्रधानमंत्री आवास योजना का ऑन लाइन फॉर्म भरे जाने मामले में रुपये लेने के मामले में जमकर बवाल काटा. जानकारी के अनुसार तालबन्ना निवासी अमन कुमार से फॉर्म भरने के लिए एक सौ रुपये की मांग की गई और बात धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और दुकान में भारी संख्या लोग जमा होकर उड़ान डेवलपमेंट संस्था के संचालक के विरुद्ध आवाज बुलंद करने लगे. मामले की सूचना पाकर नगर थाना भी पहुंचे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामला को शांत कराया. आम नागरिकों की मांग थी अब नि:शुल्क फार्म भरने की बात थी.
लेकिन एक सौ रुपया लेना गलत है. इधर संस्था के संचालक अरविंद कुमार साह ने बताया कि मेरी कहीं गलती नहीं है. नगर पर्षद द्वारा किसी भी संस्थान अथवा दुकानदार को प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फार्म भरने के लिये अधिकृत नहीं किया गया है. हमलोगों ने पैसे नहीं लिये. जो आरोप लगाये गये हैं बेबुनियाद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




