एनआरइपी के कार्य आवंटन पर डीसी ने बनायी जांच कमेटी

Updated at : 17 Feb 2017 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
एनआरइपी के कार्य आवंटन पर डीसी ने बनायी जांच कमेटी

साहिबगंज : एनआरइपी के पूर्व कार्यपालक अभियंता द्वारा आवंटित कार्यों में संवेदकों का वरीयता को दरकिनार करते हुए नियम का उल्लंघन किया गया. इस बाबत बोरियो विधायक ताला मरांडी ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की थी. जिसके आलोक में उपायुक्त डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग व कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण […]

विज्ञापन

साहिबगंज : एनआरइपी के पूर्व कार्यपालक अभियंता द्वारा आवंटित कार्यों में संवेदकों का वरीयता को दरकिनार करते हुए नियम का उल्लंघन किया गया. इस बाबत बोरियो विधायक ताला मरांडी ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की थी. जिसके आलोक में उपायुक्त डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने कार्यपालक अभियंता,

ग्रामीण विकास विभाग व कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग प्रमंडल साहिबगंज को कमेटी गठित कर जांच करने का आदेश दिया. संबंध में डीसी के पत्रांक संख्या 99 द्वारा दो दिनों में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है. वहीं वर्तमान कार्यपालक अभियंता एनआरइपी को पूर्ण सहयोग करते हुए सभी कागजात मुहैया कराने का आदेश दिया है. इस जांच के दायरे में सभी 35-36 योजना है. जिसे पूर्व कार्यपालक अभियंता बैद्यनाथ दास ने संवेदकों को आवंटित किया है. बहरहाल मामला अभी जांच में है. जिस पर जांच रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola