ग्रामीणों ने बंद कराया निर्माण कार्य
Updated at : 24 Nov 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

गंगा घाट की सीढ़ी को तोड़े जाने का विरोध तालझारी : राजमहल प्रखंड अंतर्गत मंगलहाट स्थित पूर्व से बना गंगाघाट को तोड़कर नयी सीढ़ी घाट निर्माण करने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को बंद करा दिया. ग्रामीण सनोज साहा, प्रदीप मंडल, राकेश यादव, कुणाल कुमार सहित अन्य ने बताया कि तीन […]
विज्ञापन
गंगा घाट की सीढ़ी को तोड़े जाने का विरोध
तालझारी : राजमहल प्रखंड अंतर्गत मंगलहाट स्थित पूर्व से बना गंगाघाट को तोड़कर नयी सीढ़ी घाट निर्माण करने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को बंद करा दिया. ग्रामीण सनोज साहा, प्रदीप मंडल, राकेश यादव, कुणाल कुमार सहित अन्य ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व ही एनआरइपी विभाग द्वारा गंगाघाट में सीढ़ी का निमार्ण कराया गया था जो स्वच्छ व सुंदर है. परंतु नमामि गंगे के तहत संवेदक उक्त घाट को तोड़ रहा है. जिसको लेकर ग्रामीणों के साथ भी कोई वार्ता भी नहीं हुई है. नमामि गंगे के तहत अगर सीढ़ी का निर्माण होता है तो पूर्व से निर्मित सीढ़ी के बगल में ही कराया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




