450 जेपी आंदोलनकारी हुए सम्मानित

Updated at :12 Feb 2014 4:28 AM
विज्ञापन
450 जेपी आंदोलनकारी हुए सम्मानित

साहिबगंज : 74 चेतना मंच ने मंगलवार को पोखरिया मुहल्ले स्थित टाउन हॉल में 74 के आंदोलनकारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर 74 चेतना मंच के सलाहकार परिषद के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक गौतम सागर राणा, सह संयोजक प्रमोद मिश्र, तारकेश्वर सिंह, चंद्रप्रकाश राज […]

विज्ञापन

साहिबगंज : 74 चेतना मंच ने मंगलवार को पोखरिया मुहल्ले स्थित टाउन हॉल में 74 के आंदोलनकारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर 74 चेतना मंच के सलाहकार परिषद के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक गौतम सागर राणा, सह संयोजक प्रमोद मिश्र, तारकेश्वर सिंह, चंद्रप्रकाश राज आदि उपस्थित थे.

सम्मान समारोह का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं जिला संयोजक प्रदीप राय ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया. 74 चेतना मंच सलाहकार परिषद अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि देश के नौ राज्यों द्वारा 74 के आंदोलनकारियों को सम्मान व पेंशन दिया जा रहा है.

मंच द्वारा सरकार के ऊपर भी सम्मान व पेंशन देने का दवाब बनाया जा रहा है. मौके पर आंदोलनकारियों को पेंशन देने की मांग की गयी. अध्यक्ष मिथिलेश सिंह व गौतम सागर राणा ने उपस्थित 450 आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. अवसर पर मंच के सह संयोजक प्रमोद मिश्र, तारकेश्वर सिंह, चंद्रप्रकाश राज, पूर्व विधायक ध्रुव भगत, मंच के जिला संयोजक प्रदीप राय, सहित जिले के सैकड़ों जेपी आंदोलनकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola