19 को आयेंगे सीएम, एसपी ने किया सोनाधनी का निरीक्षण

Updated at : 16 Oct 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
19 को आयेंगे सीएम, एसपी ने किया सोनाधनी का निरीक्षण

लिट्टीपाड़ा : एसपी अजय लिंडा ने शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगामी 19 अक्तूबर को लिट्टीपाड़ा के सोनाधनी आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. गौरतलब हो कि एक दिन पूर्व उपायुक्त के नेतृत्व में जिले के कई पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री दास के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में ग्राम सभा आयोजित किये […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : एसपी अजय लिंडा ने शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगामी 19 अक्तूबर को लिट्टीपाड़ा के सोनाधनी आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. गौरतलब हो कि एक दिन पूर्व उपायुक्त के नेतृत्व में जिले के कई पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री दास के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में ग्राम सभा आयोजित किये जाने को लेकर स्थल चयन का भ्रमण किया था

और सोनाधनी गांव में कार्यक्रम कराये जाने को लेकर स्थल का चयन किया गया. जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसपी अजय लिंडा ने शनिवार को सोनाधनी व आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया साथ ही पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिये. उपरोक्त मौके पर डीडीसी अजीत शंकर, आइटीडीए निदेशक लालचंद डाडेल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमोद झा, प्रभारी बीडीओ श्रीमान मरांडी के अलावे अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola