बोहरा कॉलेज कर्मियों के आंदोलन को आभाविप ने दिया समर्थन

राजमहल : बीएलएनएल बोहरा महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकोत्तर कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को भी धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया गया. कहा की मांग पुरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. प्राचार्य के मनमानी के कारण नियमित मानदेय भुगतान नहीं हो पा रहा है.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय […]
राजमहल : बीएलएनएल बोहरा महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकोत्तर कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को भी धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया गया.
कहा की मांग पुरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. प्राचार्य के मनमानी के कारण नियमित मानदेय भुगतान नहीं हो पा रहा है.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय संयोजक मिठुन पांडे ने कहा की परिषद भी आंदोलन में अपना नैतिक समर्थन दे रही है. मौके पर प्रो कालाचंद्र साहा, प्रो प्रदीप कुमार चिरानिया, प्रो सितांशु शेखर पाठक, ओमप्रकाश साहा, मोहन कुमार राय, चंद्र किशोर, हासीलाल दत्ता, बेटका बेसरा, अशोक मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




