मारपीट मामले में युवक घायल

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना स्थित रेजा नगर उत्क्रमित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को शिक्षक व ग्रामीण के बीच मारपीट में शिक्षक के भाई इकबाल को ग्रामीण मो सजाम ने धोरनी से मार कर घायल कर दिया. जिस की सूचना थाना को दी गयी. इस संबंध में शिक्षक मो सकरूदीन ने […]
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना स्थित रेजा नगर उत्क्रमित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को शिक्षक व ग्रामीण के बीच मारपीट में शिक्षक के भाई इकबाल को ग्रामीण मो सजाम ने धोरनी से मार कर घायल कर दिया. जिस की सूचना थाना को दी गयी.
इस संबंध में शिक्षक मो सकरूदीन ने बताया कि मो निजाम व उसके भाई मो सजाम विद्यालय आकर उपस्थिति पंजी सहित अन्य कागजात की जांच करने की बात कही. शिक्षकों ने कहा कि आप लोगों को क्यों पंजी दिखायेंगे. सरकारी कागजात है बिना आदेश का किसी को नहीं देना है. इस बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गयी. बीच बचाव करने पहुंचे मो इकबाल पर ग्रामीण मो सजाम ने धोरनी चला दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




