जिला अस्पताल में 26 दिन में 12 की मौत

Updated at : 10 Jun 2016 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 26 दिन में 12 की मौत

साहिबगंज : साहिबगंज जिला मुख्यालय के जिला सदर अस्पताल में मरीजों की मौत हो जाना आम बात है. कारण यह है कि जिला सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी व आधुनिक जांच सुविधा, आईसीयु की सुविधा उपलब्ध नहीं है. मामूली रोग से ग्रसित मरीजों को प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक हाई सेंटर […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज जिला मुख्यालय के जिला सदर अस्पताल में मरीजों की मौत हो जाना आम बात है. कारण यह है कि जिला सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी व आधुनिक जांच सुविधा, आईसीयु की सुविधा उपलब्ध नहीं है. मामूली रोग से ग्रसित मरीजों को प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक हाई सेंटर रेफर कर देते हैं.

इसके बावजूद जिला सदर अस्पताल में मात्र 26 दिनों के अंदर 12 लोगों की मौत हो जाना सोचनीय विषय है. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2016 से 22 मई 2016 तक 12 मरीजों की मौत हुआ है.

क्या कहते हैं सीएस
जिले के सिविल सर्जन डॉ अरुण चंद्र राय ने कहा कि जिला सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. उपलब्ध संसाधन व मैन पावर से ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा लोगों को उपलब्ध कराया जाता है. रही बात मौत को तो इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से बात करूंगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola