पंचायत सचिव को बनाया बंधक
Updated at : 10 May 2016 2:03 AM (IST)
विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि नहीं देने से ग्रामीणों में आक्रोश बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत सचिव मनीरूदीन शेख को ग्रामीणों ने साेमवार को घंटों बंधक बनाये रखा. ग्रामीण फिरोज शेख, फुटू शेख, नजमुल हक, ऐतवार मरारी, नौसाद अली, सुखी पहाड़िया, सागिर शेख सहित अन्य का कहना है कि पिछले वर्ष आधार कार्ड बनाने वाले परिवारों […]
विज्ञापन
प्रोत्साहन राशि नहीं देने से ग्रामीणों में आक्रोश
बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत सचिव मनीरूदीन शेख को ग्रामीणों ने साेमवार को घंटों बंधक बनाये रखा. ग्रामीण फिरोज शेख, फुटू शेख, नजमुल हक, ऐतवार मरारी, नौसाद अली, सुखी पहाड़िया, सागिर शेख सहित अन्य का कहना है कि पिछले वर्ष आधार कार्ड बनाने वाले परिवारों को 100 रुपया प्रोत्साहन राशि मिलना था
. लेकिन पंचायत सचिव पैसा नहीं बांटा. वहीं पंचायत में योजनाओं के चयन में भी काफी गड़बड़ी करते आ रहे हैं. इसी से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पंचायत सचिव को घंटों बंधक बनाये रखा. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही जिप सदस्य अशोक दास मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर पंचायत सचिव को मुक्त कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




