संपत्ति विवाद में भाई के ससुर को मारी गोली

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के कबूतरखोपी में रविवार की रात लगभग 9:15 बजे संपत्ति विवाद मामले को लेकर दो दोस्तों के सहयोग से सकरूगढ़ निवासी ध्रुव चौधरी ने अपने भाई के चचेरा ससुर नारद चौधरी पर जानलेवा हमला कर गोली मार दी. गोली मारने के बाद तीनों आरोपी घटना स्थल से फरार बताये […]
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के कबूतरखोपी में रविवार की रात लगभग 9:15 बजे संपत्ति विवाद मामले को लेकर दो दोस्तों के सहयोग से सकरूगढ़ निवासी ध्रुव चौधरी ने अपने भाई के चचेरा ससुर नारद चौधरी पर जानलेवा हमला कर गोली मार दी. गोली मारने के बाद तीनों आरोपी घटना स्थल से फरार बताये जाते हैं. घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी ऋषिकेश राय, अनवर अली, उमर अली टीपू ने घायल नारद चौधरी को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिये जिला सदर अस्पताल भेजा.
जहां चिकित्सक डॉ गुंजन गौरव ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये हाइ सेंटर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में ओपी थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि घायल के बयान के अनुसार, नारद चौधरी की भतीजी बिंदु देवी की शादी गोली मारने वाले ध्रुव चौधरी के भाई उत्तम चौधरी के साथ हुई थी.
उत्तम चौधरी की मौत हो जाने के बाद संपत्ति हथियाने के नियत से बिंदु देवी को घर से भगा दिया. इसी मामले का विरोध करने के कारण ध्रुव चौधरी, चैता चौधरी व गौतम चौधरी ने गोली मार दिया. घायल नारद के पैर में गोली लगी है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये सघन छापामारी शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




