ग्रामीणों ने पांच लीटर देशी शराब सहित एक को पकड़ा

Published at :21 Mar 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पांच लीटर देशी शराब सहित एक को पकड़ा

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में बीती शनिवार की संध्या स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध शराब के साथ प्रदीप यादव(21 वर्ष) को पकड़ा और घंटों बंधक बनाये रखा. बाद में राधानगर थाना पुलिस को सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप यादव को पुलिस हिरासत में लिया. मामले में राधानगर […]

विज्ञापन

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में बीती शनिवार की संध्या स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध शराब के साथ प्रदीप यादव(21 वर्ष) को पकड़ा और घंटों बंधक बनाये रखा. बाद में राधानगर थाना पुलिस को सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप यादव को पुलिस हिरासत में लिया.

मामले में राधानगर थाना अनि महेश्वर कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने पांच लीटर शराब के साथ प्रदीप यादव को पकड़ कर रखा था. ग्रामीणों की शिकायत पर राधानगर गांव में अवैध शराब के चार अड्डों में छापेमारी भी की गयी है. लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. पुलिस छानबीन कर रही है. ग्रामीणों में उज्ज्वल घोष, सिंटू घोष, पवन मंडल, भास्कर घोष, प्रणव मंडल, सनातन मंडल, पारितोष घोष व दीपक मंडल सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola