एनएच 80 किनारे बना सीमेंट गोदाम बना जाम का सबब

Published at :15 Feb 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच 80 किनारे बना सीमेंट गोदाम बना जाम का सबब

साहिबगंज : शहर के जेएन राय रोड स्थित एनएच 80 के किनारे कई सीमेंट के बड़े-बड़े गोदाम संचालित है, जो एनएच 80 पर जाम का सबब बन गया है. इतना ही नहीं इससे उड़नेवाला सीमेंट का डस्ट से लोगों का जीना भी दूभर हो गया है. ज्ञात हो कि जेएन राय रोड स्थित राय बहादुर […]

विज्ञापन

साहिबगंज : शहर के जेएन राय रोड स्थित एनएच 80 के किनारे कई सीमेंट के बड़े-बड़े गोदाम संचालित है, जो एनएच 80 पर जाम का सबब बन गया है. इतना ही नहीं इससे उड़नेवाला सीमेंट का डस्ट से लोगों का जीना भी दूभर हो गया है. ज्ञात हो कि जेएन राय रोड स्थित राय बहादुर बिल्डिंग से गोपालपुल तक सीमेंट का गोदाम काफी वर्षों से संचालित है. इसमें अल्ट्राटेक समेत कई सीमेंट कंपनियों का रैक आता है. ट्रक से सीमेंट उतारने के द्वाैरान एनएच 80 पर ही खड़ा कर दिया जाता है.

इससे एनएच 80 पर वाहनों का जाम लग जाता है. लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं. इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं. इस दौरान यमुनादास बालिका उच्च विद्यालय के स्कूली छात्राओं को भी दिन -प्रतिदिन आने व जाने में काफी कठिनाई होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola