बच्चे नहीं जानते डीसी का नाम

Published at :31 Jan 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे नहीं जानते डीसी का नाम

तालझारी : सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी शिक्षा का स्तर उठने का नाम नहीं ले रहा है. करोड़ों खर्च करने के बावजूद भी आज भी ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा नहीं मिल पा रही है. प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था की पड़ताल करने के लिए प्रभात खबर की टीम में […]

विज्ञापन

तालझारी : सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी शिक्षा का स्तर उठने का नाम नहीं ले रहा है. करोड़ों खर्च करने के बावजूद भी आज भी ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा नहीं मिल पा रही है. प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था की पड़ताल करने के लिए प्रभात खबर की टीम में शनिवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोदायढाब पहुंची. जहां नामांकित 29 बच्चों में से मात्र 16 ही बच्चे ही स्कूल में उपस्थित थे. लेकिन गुरुजी अनुपस्थित थे.

बच्चों से जिले के डीसी का नाम पूछा गया. लेकिन बच्चे नहीं बता पाये. वहीं दरवास बड़ा प्राथमिक विद्यालय में नामांकित बच्चे 25 में से 18 बच्चे उपस्थित थे. उक्त विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था नहीं थी. वहीं प्राथमिक विद्यालय बोगा पहाड़ में नामांकित 25 में से 13 बच्चे उपस्थित थे.

वहीं प्राथमिक विद्यालय गोदामढाब के शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. इस बाबत जिला शिक्षा अधीक्षक जयगोविंद सिंह ने कहा कि बच्चे उपायुक्त का नाम नहीं जानते है यह काफी गंभीर विषय हैं साथ ही विद्यालय में शौचालय नहीं है. इसकी जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola