आग से दो दुकान राख हजारों का नुकसान

Published at :31 Jan 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
आग से दो दुकान राख हजारों का नुकसान

कोटालपोखर : बरहरवा के पलासबोना पंचायत भवन समीप शुक्रवार की रात दो दुकान जलकर राख हो गयी. जिससे हजारों का नुकसान हो गया. जानकारी के मुताबिक रबुल शेख अपनी चाय दुकान व तौशिद शेख अपनी पॉल्ट्री दुकान बंद कर घर चले गये. अचानक रात्रि करीब 12 बजे दुकान में आग लग गयी. जब तक लोग […]

विज्ञापन

कोटालपोखर : बरहरवा के पलासबोना पंचायत भवन समीप शुक्रवार की रात दो दुकान जलकर राख हो गयी. जिससे हजारों का नुकसान हो गया. जानकारी के मुताबिक रबुल शेख अपनी चाय दुकान व तौशिद शेख अपनी पॉल्ट्री दुकान बंद कर घर चले गये. अचानक रात्रि करीब 12 बजे दुकान में आग लग गयी.

जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी. जानकारी मिलते ही पलासबोना के उपमुखिया मो हेजाज ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और इसकी शिकायत कोटालपोखर थाना व सीओ से की.

सीओ विनोद राम ने बताया कि मामले की जानकारी उपमुखिया द्वारा प्राप्त हुई है. जिसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद मुआवजे को लेकर आवश्यक पहल की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola