पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य साधने का निर्देश

Published at :14 Jan 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य साधने का निर्देश

साहिबगंज : 17 से 19 जनवरी तक साहिबगंज जिले में तीन दिनों तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में सीओ विपिन कुमार दुबे की अध्यक्षता में बैठक हुई. श्री दूबे ने कहा कि सुनिश्चित कर ले कि हर हाल में जिले द्वारा दिये गये लक्ष्य को […]

विज्ञापन

साहिबगंज : 17 से 19 जनवरी तक साहिबगंज जिले में तीन दिनों तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में सीओ विपिन कुमार दुबे की अध्यक्षता में बैठक हुई. श्री दूबे ने कहा कि सुनिश्चित कर ले कि हर हाल में जिले द्वारा दिये गये लक्ष्य को पूर्ण करना है. हरेक बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाना है.

सीओ व सदर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय हांसदा ने माइक्रो प्लान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. डॉ विजय ने बताया कि अभियान को लेकर सदर प्रखंड मे 162 बूथ बनाये गये हैं. जिसमें 324 बूथकर्मी व 39 सुपरवाइजर को काम पर लगाया गया है. बैठक में बीपीएम मनोज यादव, विजय ओझा, महिला पर्यवेक्षिका आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola