शिवगादी में आठ हजार ने किया जलाभिषेक

Published at :18 Aug 2015 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
शिवगादी में आठ हजार ने किया जलाभिषेक

बरहेट : सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवगादी धाम में लगभग तीन हजार कांवरिया व पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा गजेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया. जलार्पण के लिये सुबह से भक्त लाइन में लग गय थे. प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त किया था. बरहेट शिवगादी चौक, न्यू डूमरिया गांव एवं […]

विज्ञापन

बरहेट : सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवगादी धाम में लगभग तीन हजार कांवरिया व पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा गजेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया. जलार्पण के लिये सुबह से भक्त लाइन में लग गय थे. प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त किया था. बरहेट शिवगादी चौक, न्यू डूमरिया गांव एवं शिवगादी में दंडाधिकारी तैनात रहे.

जगह-जगह चौकीदार एवं मेला प्रांगण में सशस्त्र बल तैनात किये गये थे. मंदिर प्रांगण में सदर डीएसपी चंद्र मोहन झा तथा गर्भगृह में दो महिला पुलिस बल सुरक्षा में डटे दिखे. सदर एसडीओ जीतेंद्र कुमार देव, बरहेट बीडीओ राजीव कुमार, सीओ निर्मल सोरेन सहित अन्य भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola