बच्‍चा चोर की आशंका में पिटा गया शराबी

Published at :04 Aug 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
बच्‍चा चोर की आशंका में पिटा गया शराबी

तालझारी : राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक सबडेहरा फाटक के समीप ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर एक व्यक्ति को बच्च चोर समझ कर जमकर पिटाई कर दी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. जानकारी के अनुसार व्यक्ति पीरपैंती का रहने वाला है. वह पिछले कई दिनों से यहां बांस की बत्ती बनाने का काम […]

विज्ञापन

तालझारी : राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक सबडेहरा फाटक के समीप ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर एक व्यक्ति को बच्च चोर समझ कर जमकर पिटाई कर दी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार व्यक्ति पीरपैंती का रहने वाला है. वह पिछले कई दिनों से यहां बांस की बत्ती बनाने का काम करता है. इसके साथ चार-पांच और साथी हैं. सोमवार की दोपहर शराब के नशे में उक्त व्यक्ति ने स्थानीय बच्चों से और शराब मंगाने की बात कही.

इतने में ग्रामीण इकट्ठा हो गये और उससे पूछताछ करने लगे. नशे में धुत व्यक्ति ने कहा कि इस इलाके में जितने भी कांड हुए हैं, सब मैंने ही कराया है. इतना सुनते ही ग्रामीण आग-बबूला हो गये और उसकी जमकर धुनाई कर दी. सूचना मिलते ही राजमहल थाना के एएसआइ एसआर तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और उक्त व्यक्ति को राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola