गबन मामले में फंसे प्रधान शिक्षक, सचिव व अध्यक्ष

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2013 3:04 AM

विज्ञापन

मंडरो के बीइइओ ने मिर्जाचौकी थाने में दर्ज कराया मामला मिर्जाचौकी : मंडरो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंदर पहाड़ के प्रधान शिक्षक सह सचिव शिवनारायण राय व अध्यक्ष जोसेफ हेंब्रम पर भवन व शौचालय निर्माण में राशि गबन करने की प्राथमिकी मंडरो बीइइओ भरत कुमार के बयान पर दर्ज करायी गयी है. लिखित आवेदन […]

विज्ञापन

मंडरो के बीइइओ ने मिर्जाचौकी थाने में दर्ज कराया मामला

मिर्जाचौकी : मंडरो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंदर पहाड़ के प्रधान शिक्षक सह सचिव शिवनारायण राय अध्यक्ष जोसेफ हेंब्रम पर भवन शौचालय निर्माण में राशि गबन करने की प्राथमिकी मंडरो बीइइओ भरत कुमार के बयान पर दर्ज करायी गयी है.

लिखित आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय के प्रधान शिक्षक शिवनारायण राय जोसेफ हेंब्रम के संयुक्त इलाहाबाद बैंक खाता संख्या 21758184614 में भवन शौचालय निर्माण के लिए वर्ष 2008-09 झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा 6 लाख 6 हजार रुपये जमा कराया गया था. खाते से सारी राशि का निकासी गबन कर लिया गया.

इस संबंध में शिक्षक को कई बार विभाग द्वारा पत्र लिखा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. साथ ही 21 दिसंबर 2011 को शिक्षक शिवनारायण राय विभाग को बिना सूचना दिये राशि लेकर फरार है.

16 अगस्त को साहिबगंज उपायुक्त मुथू द्वारा मासिक समीक्षा बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रधान शिक्षक सह सचिव को प्राथमिक दर्ज कराते हुए अगली बैठक में सूचित करें. इधर थाना प्रभारी हीरालाल महतो ने बताया कि मामले दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola