–11 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित भाजपा की रैली को सफल बनाने का निर्णय संवाददाता, साहिबगंजशहर के पटेल चौक स्थित पोद्दार भवन धर्मशाला में भाजपा नगर कमेटी की बैठक बुधवार दोपहर 12 बजे नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि शुरुआत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता के लिए प्रदेश को 25 लाख का लक्ष्य दिया था. जिसे प्रदेश नेतृत्व ने बढ़ा कर 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. अब तक 35 लाख सदस्य बनाया जा चुका है और निर्धारित 30 अप्रैल तक 50 लाख के लक्ष्य को भाजपा प्राप्त कर लेगी. बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान की समीक्षा तथा 11 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रांची में होने वाली कार्यकर्ता समागम की रैली के संदर्भ में चर्चा की. बैठक में यह तय हुआ कि साहिबगंज नगर में वर्तमान में लगभग 10 हजार सदस्यता हो चुकी हैं तथा और सदस्यता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया. 11 अप्रैल को रांची में आयोजित रैली में भाग लेने करीब 200 भाजपा कार्यकर्ता 10 अप्रैल को वनांचल एक्सप्रेस से रांची रवाना होंगे. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य गणेश तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज पासवान, शिव शंकर यादव, पूनम किरण चौरसिया, गोपाल यादव, राजेंद्र चौधरी, रामानंद साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. ———————————————फोटों नं 8 एसबीजी 12 हैं.कैप्सन: बुधवार को बैठक करते विधायक व कार्यकर्ता
BREAKING NEWS
ओके::भाजपा नगर कमेटी की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
–11 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित भाजपा की रैली को सफल बनाने का निर्णय संवाददाता, साहिबगंजशहर के पटेल चौक स्थित पोद्दार भवन धर्मशाला में भाजपा नगर कमेटी की बैठक बुधवार दोपहर 12 बजे नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि शुरुआत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement