झूलनोत्सव में उमड़ी भीड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2013 3:52 AM
बरहरवा/कोटालपोखर : सावन माह के अंतिम दिन लगने वाने झूलनोत्सव को देखने के लिए ठाकुरबाड़ी मंदिर में मंगलवार रात काफी संख्या में बच्चों व महिलाओं की भीड़ उमड़ी. यहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झूलन को आकर्षित ढंग से सजाया गया था. राधा कृष्ण के लगाये गये झूले के मनमोहक दृश्य को देख […]
बरहरवा/कोटालपोखर : सावन माह के अंतिम दिन लगने वाने झूलनोत्सव को देखने के लिए ठाकुरबाड़ी मंदिर में मंगलवार रात काफी संख्या में बच्चों व महिलाओं की भीड़ उमड़ी. यहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झूलन को आकर्षित ढंग से सजाया गया था.
राधा कृष्ण के लगाये गये झूले के मनमोहक दृश्य को देख कर लोगों ने सराहना की. इसके अलावा हाटपाड़ा, कालीतल्ला, कुशवाहा टोला, झिकटिया आदि गांवों में भी बच्चों ने जगह–जगह पर झूलन का आयोजन किया था.
कोटालपोखर त्न कोटालपोखर के आजाद चौक, गांधी मुहल्ला, काली मुहल्ला आदि स्थानों में भी झूलन काफी आकर्षक रहा. वहीं बहुरूपिया द्वारा माता पार्वती व जामवंत का रूप धारण कर शहर के विभिन्न मुहल्ले में घुम–घुम कर को अपनी ओर आकर्षित कर पौराणिक कथा की याद दिलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










