शिव मंदिर में हुआ चोरी का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:50 PM
बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के मेन रोड स्थित चिरंजीवी बोहरा शिव मंदिर में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर के गर्भ गृह में स्थित शिवलिंग के अघ्रे में लगे चांदी को चोरी करने का प्रयास किया. रात्रि प्रहरी की सूझ-बूझ से बड़ी घटना घटने से बच गई. जानकारी के मुताबिक शिव मंदिर में रात्रि […]
बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के मेन रोड स्थित चिरंजीवी बोहरा शिव मंदिर में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर के गर्भ गृह में स्थित शिवलिंग के अघ्रे में लगे चांदी को चोरी करने का प्रयास किया. रात्रि प्रहरी की सूझ-बूझ से बड़ी घटना घटने से बच गई.
जानकारी के मुताबिक शिव मंदिर में रात्रि प्रहरी के करीब ढ़ाई बजे जग जाने से चोर भाग गये. रात्रि प्रहरी ने देखा कि मंदिर के कपाट खुले है और शिवलिंग पर लगे चांदी के अघ्रे को क्षतिग्रस्त कर उखाड़ने का प्रयास किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मंदिर परिसर का बारीकी से जायजा लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










