चौकीदार ने चाकू घोंप कर चचेरे भाई को मौत के घाट उतारा

Updated:
विज्ञापन

दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा था जमीन का विवाद रात्रि के समय घर में घुस कर दिया घटना को अंजाम सोते हुये भाई को चाकू से गोदकर मार डाला मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बरहेट : थाना क्षेत्र के हिरणपुर पंचायत अंतर्गत प्रधान टोला में सोमवार […]

विज्ञापन

दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा था जमीन का विवाद

आपके शहर में

विज्ञापन
रात्रि के समय घर में घुस कर दिया घटना को अंजाम
सोते हुये भाई को चाकू से गोदकर मार डाला
मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बरहेट : थाना क्षेत्र के हिरणपुर पंचायत अंतर्गत प्रधान टोला में सोमवार मध्य रात्रि बरहेट थाना में कार्यरत चौकीदार जोगन मुर्मू ने अपने चचेरे भाई छोटा सावन मुर्मू (35 वर्ष) की हत्या उसके घर में घुसकर चाकू घोंपकर कर दी. जानकारी के अनुसार चचेरे भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. कुछ दिन पूर्व चौकीदार जोगन मुर्मू एवं छोटा सावन मुर्मू के बीच पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था. सोमवार मध्य रात्रि छोटा सावन अपने घर पर सोया था. इसी दौरान जोगन ने सावन पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया की हत्या से कुछ घंटे पूर्व जोगन के घर पर 5-6 की संख्या में लोगों ने खाना-पीना खाया था
और हत्या की योजना बनायी थी. इधर, मामले में बरहेट थाना पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. बरहेट थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola