दिलदार अपहरण कांड से चर्चा में आया था दिनेश

Updated:
विज्ञापन

पहले लाला व पीके गैंग के साथ कर चुका है काम हत्या व अपहरण के कई संगीन मामले हैं दर्ज राजमहल : कुख्यात अपराधी प्रभाकर मंडल के नाम पर फोन से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे व राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा को फोन धमकी देनेवाले दिनेश पंडित का भी अपराधिक इतिहास रहा है. तीनपहाड़ थाना […]

विज्ञापन

पहले लाला व पीके गैंग के साथ कर चुका है काम

आपके शहर में

विज्ञापन
हत्या व अपहरण के कई संगीन मामले हैं दर्ज
राजमहल : कुख्यात अपराधी प्रभाकर मंडल के नाम पर फोन से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे व राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा को फोन धमकी देनेवाले दिनेश पंडित का भी अपराधिक इतिहास रहा है. तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सगड़भंगा निवासी दिनेश पंडित पर अपहरण हत्या सहित कई संगीन मामले राजमहल व तालझारी थाना में दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में तीनपहाड़ के चर्चित कपड़ा व्यवसायी दिलदार अपहरण कांड में दिनेश पंडित चर्चा में आया था. दिलदार का अपहरण कर परिजनों से लाखों रुपये की फिरौती मांगी गयी थी. सूत्रों की माने तो दिलदार अपहरण कांड में परिजनों द्वारा अपहरणकर्ताओं को फिरौती की रकम दिए जाने के बाद भी आज तक दिलदार की वापसी नहीं हुई. न ही पुलिस अभी तक दिलदार का पता लगा पायी है.
इसके अलावा दिनेश पंडित पर हत्या के कई मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि शुरुआती दौर में दिनेश पंडित पंकज लाला और पीके गैंग के साथ मिलकर काम कर रहा था. खासकर दिलदार अपहरण कांड में चर्चा में आने के बाद दिनेश पंडित अपना गैंग तैयार कर लिया. पिछले कुछ समय से निष्क्रिय हो गया था. पर सांसद व विधायक को धमकी देने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola