साहिबगंज : 30 जून तक सरकार दें नौकरी, वरना न झंडा लगेगा, न करने देंगे माल्यार्पण : मंडल मुर्मू

Updated at : 27 Jun 2018 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज : 30 जून तक सरकार दें नौकरी, वरना न झंडा लगेगा, न करने देंगे माल्यार्पण : मंडल मुर्मू

वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री ने नौकरी देने का दिया था आश्वासन अगर 30 जून को नियुक्ति पत्र नहीं मिला, तो हम सभी वंशज भाजपा नेताओं को झंडा लगाने व प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं करने देंगे. यह अल्टीमेटम सिदो कान्हू के छठे वंशज मंडल मुर्मू ने सरकार को दी है. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री ने नौकरी देने का दिया था आश्वासन

अगर 30 जून को नियुक्ति पत्र नहीं मिला, तो हम सभी वंशज भाजपा नेताओं को झंडा लगाने व प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं करने देंगे. यह अल्टीमेटम सिदो कान्हू के छठे वंशज मंडल मुर्मू ने सरकार को दी है.

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 2016 में मुख्यमंत्री रघुवर दास भोगनाडीह आये थे. उस समय सिल्ली में डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई सिविल इंजीनियरिंग का कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा था कि नौकरी जरूर मिलेगी. लेकिन दो वर्ष बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि इस बार वंशज के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि भाजपा सरकार के मंत्री या कोई भी पदाधिकारी आते हैं, तो आयोजन स्थल पर पार्टी का झंडा लगाने नही दिया जायेगा. न ही सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola