जनवितरण दुकानदार समय पर खोलें दुकान : कैलाश

मंडरो : मंडरो प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कैलाश साहू की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक की गयी. जिसमें बताया गया कि जितने भी जनवितरण प्रणाली दुकानदार है वह अपना दुकान समय पर खोलें और समय पर राशन वितरण करें. जो दुकानदार समय पर राशन वितरण […]
मंडरो : मंडरो प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कैलाश साहू की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक की गयी. जिसमें बताया गया कि जितने भी जनवितरण प्रणाली दुकानदार है वह अपना दुकान समय पर खोलें और समय पर राशन वितरण करें. जो दुकानदार समय पर राशन वितरण नहीं करेंगे उन पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. साथ ही बताया कि 105 पहाड़िया लोग अभी तक आधार से वंचित हैं,
उसे जल्द से जल्द आधार से जोड़ने की बात कही गयी. वहीं जनवितरण प्रणाली दुकानदारों ने कहा कि इ पॉश मशीन की बार-बार गड़बड़ी के कारण राशन वितरण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मौके पर पप्पू जायसवाल, विनोद चौधरी, रूपेश चौधरी, गणपति साह, सामवेल सोरेन, ग्रेजनल मरांडी, सुखदेव जायसवाल, सैलिना मुर्मू, प्रेमलता देवी, पारस रजक सहित दर्जनों जनवितरण प्रणाली दुकानदार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




