मालदा-साहिबगंज रेलखंड पर बढ़ते अपराध से यात्री खौफजदा

साहिबगंज : मालदा-साहिबगंज रेलखंड पर सफर कर रहे हैं तो सतर्क रहें. इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. नशाखुरानी, छिनतई व लूट की घटना अक्सर हो रहीं हैं. रेल की सुरक्षा को लेकर यात्रियों का विश्वास अब डगमगाने लगा है. खास कर बरहडवा, तीनपहाड़, साहिबगंज, मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशनों के आसपास लूट व नशाखुरानी गिरोह, […]
साहिबगंज : मालदा-साहिबगंज रेलखंड पर सफर कर रहे हैं तो सतर्क रहें. इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. नशाखुरानी, छिनतई व लूट की घटना अक्सर हो रहीं हैं. रेल की सुरक्षा को लेकर यात्रियों का विश्वास अब डगमगाने लगा है. खास कर बरहडवा, तीनपहाड़, साहिबगंज, मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशनों के आसपास लूट व नशाखुरानी गिरोह, झपटमार गिरोह व लूटपाट की घटना में इजाफा हुआ है. सुरक्षा के नाम पर अब तक सिर्फ खानापूर्ति ही हुई है. हालांकि कई मामलों में रेलपुलिस को सफलता भी मिली है. लेकिन जिस तरह आपराधिक मामलों में इजाफा हो रहा है इससे यही अनुमान लगाया जा सकता है कि इस रेलखंड पर आपराधिक गिरोह का मनोबल बढ़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




