मुसलिम लीग के प्रत्याशी कृष्णा सिंह कल भरेंगे परचा

साहिबगंज : राजमहल सीट से मुसलिम लीग प्रत्याशी कृष्णा सिंह तीन अप्रैल को नामांकन परचा दाखिल करेंगे. श्री सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न मुहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चला कर गुरुवार को परचा दाखिल करेंगे. जिसमें मुसलिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष अमजद अली भी शामिल होंगे. नामांकन के पूर्व शहर में बैठक कर […]
साहिबगंज : राजमहल सीट से मुसलिम लीग प्रत्याशी कृष्णा सिंह तीन अप्रैल को नामांकन परचा दाखिल करेंगे. श्री सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न मुहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चला कर गुरुवार को परचा दाखिल करेंगे. जिसमें मुसलिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष अमजद अली भी शामिल होंगे.
नामांकन के पूर्व शहर में बैठक कर जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव तैयारी करेंगे. इधर मंगलवार को शहर के पोखरिया, जिरवाबाड़ी, चौक बाजार, मजहर टोला, कुलीपाड़ा सहित कई मुहल्लों में घूम-घूम कर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए अपने पक्ष में समर्थन देने के लिए सहयोग करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










