ePaper

राज्य के विकास में आगे आयें युवा : सुदेश

Updated at : 06 Sep 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

आजसू पार्टी का मिलन समारोह का आयोजन

विज्ञापन

बुंडू. आजसू पार्टी का मिलन समारोह बुंडू स्थित कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ. समारोह में तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से लगभग 500 युवाओं ने आजसू का दामन थामा. पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, डॉ अशोक नाग ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया. श्री महतो ने कहा कि जो युवा अपने गांव, समाज और भविष्य के लिए पार्टी में शामिल हुए हैं, उनकी शक्ति को पार्टी स्वागत करती है. प्रदेश की सरकार ने युवाओं की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है. इसलिए राज्य के पढ़े-लिखे युवा वर्ग का यह दायित्व बनता है कि वे आगे आयें और अपने भविष्य के साथ-साथ समाज और राज्य के विकास को एक नयी दिशा दें. पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने भी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर सिर्फ ठगने का काम किया. मौके पर पार्टी से सिंघराय टूटी, रामदुर्लभ सिंह मुंडा, परमेश्वरी सांडिल, सुधा मुंडू, विजय मानकी, गुंजल इकिर मुंडा, राजकिशोर कुशवाहा, हरिहर महतो, शुभम आदि ने मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola