डोरंडा में युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप, चाकू से वार के बाद सिर में लगे 9 टांके

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के डोरंडा में विकास टुडू पर चाकू और पत्थर से जानलेवा हमला हुआ। सिर में नौ टांके लगे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूरी घटना पढ़ें यहाँ।

विज्ञापन

रांची. चाकू और पत्थर से हमला किये जाने को लेकर डोरंडा निवासी विकास टुडू ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार घटना सात सितंबर की रात करीब 10 बजे की है.

विज्ञापन

विकास ने पुलिस को बताया है कि वह डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित सच्चिदानंद स्कूल मैदान में दोस्तों के साथ बैठा था. इसी दौरान कुसई नीचे टोला निवासी मंथन क्षेत्री कथित तौर पर नशे की हालत में वहां पहुंचा और विकास के दोस्तों से गाली-गलौज करने लगा. समझाने के बाद वह वहां से घर की ओर जाने लगा.

रास्ते में हमला करने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, रास्ते में मंथन क्षेत्री के बड़े भाई शाहिल क्षेत्री ने विकास को अकेला पाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. वहीं मंथन क्षेत्री पर पत्थर से उसके सिर के पीछे वार करने का आरोप है. हमले में विकास के सिर पर गंभीर चोट लगी.

विकास किसी तरह अपने घर पहुंचा. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. प्राथमिकी के अनुसार, इलाज के दौरान उसके गले के पास तीन और सिर में नौ टांके लगाये गये. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola