गुमला की किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तारगुमला की किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार
गरमी छुट्टी में गुमला से रांची मां के पास आयी हुई थी किशोरी
रांची. बड़गाईं पाहन टोली में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को सदर थाना पुलिस ने शनिवार को बरियातू से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सूरज मुंडा (27 वर्ष) है. वह अनगड़ा का रहनेवाला है और बिजली मिस्त्री के साथ ही रंगाई-पुताई का काम करता है. जबकि पीड़िता गुमला जिले के डुमरी की रहनेवाली है. वह एक स्कूल में पढ़ती है. गरमी छुट्टी में वह गुमला से रांची के बड़गाईं पाहन टोली में मां के पास कुछ दिन पहले आयी थी. उसकी मां और आरोपी एक ही मकान मालिक के किराये के मकान में अलग-अलग कमरे में रहते थे. 29 मई को किशोरी की मां एक निजी संस्था में काम करने के लिए गयी थी. जबकि आरोपी की पत्नी भी कहीं गयी हुई थी. इसी दौरान आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी. घटना के बाद जब वह खोयी-खोयी रहने लगी, तो मां ने बेटी से पूछ़ा़ तब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता को लेकर मां सदर थाना पहुंची. फिर पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू की. आरोपी अपना मोबाइल बंद कर बरियातू स्थित एक घर में बिजली का काम कर रहा था. पता कर पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर थाने ले आयी. इसके बाद किशोरी की चिकित्सकीय जांच करायी गयी. समाचार लिखे जाने तक पीड़िता व उसके परिजन थाने में ही मौजूद थे. पुलिस के अनुसार आरोपी को रविवार को जेल भेजा जायेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए