फिर से आंदोलन के लिए तैयार रहें श्रमिक : विनय
Updated at : 13 Feb 2026 6:29 PM (IST)
विज्ञापन

हमारे अग्रजों ने संघर्ष करके जो हक-अधिकार हम मजदूर वर्ग को दिलाया है, उसे बचाये रखना जरूरी है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, डकरा.
देश का मजदूर वर्ग सबसे खराब दौर से गुजर रहा है. मजदूरों का यूनियन चलानेवाले लोग आपसी खींचतान के कारण चाह कर भी मजबूती से मजदूरों के लिए बेहतर कार्य नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में स्वयं मजदूरों को समझना होगा और आगे आकर व्यवस्था सुधारने में सहयोग करना होगा. उक्त बातें हिंद खदान फेडरेशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह कोल इंडिया ड्रेस कमेटी के सदस्य विनय सिंह ने शुक्रवार को डकरा वीआइपी क्लब में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी इंडस्ट्री को बेचने में लगी हुई है. युवा कामगारों को वर्तमान हालात को समझना होगा. चार लेबर कोड वापस करने की मांग को लेकर 12 फरवरी को हुए आंदोलन की सफलता के बाद अब अगले आंदोलन के लिए भी तैयार रहने की बात कही. कहा कि केंद्र सरकार इतनी जल्दी झुकने वाली नहीं है. कहा कि हमारे अग्रजों ने संघर्ष करके जो हक-अधिकार हम मजदूर वर्ग को दिलाया है, उसे बचाये रखना जरूरी है. श्री कुमार के डकरा पहुंचने पर जनता मजदूर संघ और राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के नेताओं ने फूल माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. मौके पर सीसीएल सलाहकार समिति के सदस्य कमलेश कुमार सिंह, एनके एरिया सलाहकार समिति सदस्य गोल्टेन प्रसाद यादव, सुनील कुमार सिंह, एसइसीएल के संगठन सचिव संजय सिंह, देवपाल मुंडा, जेडएच खान, संजय कुमार, धीरज कुमार सिंह, बुटन चौहान, राघो चौबे, सुधीर चौहान, सुरेंद्र चौहान, चंदन सिन्हा, तपेश्वर यादव, टुपा महतो आदि मौजूद थे.पोशाक बदलने को लेकर चर्चा :
एनके एरिया के मजदूरों ने विनय सिंह से मुलाकात कर उन्हें कोल इंडिया द्वारा तय पोशाक मामले की विसंगतियों से अवगत कराया. कुछ लोगों ने ड्रेस कोड में बदलाव कर रंग बदलने, मौसम, कार्यस्थल अनुकूल बनाने, महिला कामगारों के ड्रेस का भी रंग बदलने की मांग की.13 डकरा 03, विनय सिंह का स्वागत करते विभिन्न श्रमिक संघ के सदस्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




