कांके विस से इंडिया गठबंधन की जीत पर बांटे लड्डू
कांके विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश बैठा की जीत पर मैक्लुस्कीगंज में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.
मैक्लुस्कीगंज. कांके विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश बैठा की जीत पर मैक्लुस्कीगंज में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायी. आतिशबाजी की. जीत के नारे लगाये. युवा नेता शशि मुंडा व जैनुल खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया. साथ ही हेसालौंग बैंक, धुर्वामोड़ चौक, नावाडीह, लपरा व विकासनगर का भ्रमण किया. कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन जिंदाबाद, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये. इस अवसर पर रंथू उरांव, बिगन सिंह भोक्ता, नरेश गंझू, श्रवण गंझू, नीरज, शिवनारायण लोहरा, विजय, अवतार, नेहाल, विकास लोहरा, भरत यादव, मुकेश भुइंया, किशुन लोहरा सहित बड़ी संख्या में जेएमएम व कांग्रेस समर्थक शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए