HIL : एंगलबर्ट की हैट्रिक से सूरमा हॉकी क्लब फाइनल में, कल ओडिशा से मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

चार्लोट एंगलबर्ट की हैट्रिक की मदद से जेएसडबल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने शुक्रवार को यहां श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 4-2 से हराया

विज्ञापन

रांची. चार्लोट एंगलबर्ट की हैट्रिक की मदद से जेएसडबल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने शुक्रवार को यहां श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 4-2 से हरा कर पहली महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) के फाइनल में जगह बनायी. फाइनल में सूरमा हॉकी क्लब की भिड़ंत रविवार को ओडिशा वॉरियर्स से होगी. एंगलबर्ट ने मैच के पहले, 17वें और 47वें मिनट में गोल दागे, जबकि हिना बानो ने सूरमा हॉकी क्लब की ओर से एक अन्य गोल नौवें मिनट में किया. बंगाल टाइगर्स की ओर से कप्तान वंदना कटारिया (48वें मिनट) और शिल्पी डबास (58वें मिनट) ने अंतिम क्वार्टर में गोल दागे.

बंगाल टाइगर्स ने कलिंगा लांसर्स को हराया

महिलाओं के मुकाबले के बाद पुरुषों का मैच खेला गया. श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स और वेदांता कलिंगा लांसर्स के बीच खेले गये मैच में बंगाल टाइगर्स ने 5-3 से जीत दर्ज की. बंगाल टाइगर्स की ओर से जुगराज सिंह (10वें व 27वें) ने दो, रुपिंदर पाल सिंह (16वें), अभिषेक (30वें) व प्रदीप सिंह संधु (40वें मिनट) ने एक-एक गोल किये. वहीं, कलिंगा लांसर्स के लिए अंगद बीर सिंह (05वें), थिएरी ब्रिंकमैन व अलेक्जेंडर हैंड्रिक्स (33वें) ने गोल किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola