वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023: जापान की विजयी हैट्रिक, कोरिया व मलेशिया ने खेला ड्रॉ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जापान ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए थाईलैंड को 4-0 से रौंद दिया. जापान के लिए मेइ तोरियामा ने 29वें मिनट में मैदानी गोल करके अपनी टीम का खाता खोला. जापान ने फिर 34वें और 35वें मिनट में लगातार दो गोल करके अपनी बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया.

विज्ञापन

रांची: जापान महिला हॉकी टीम ने झारखंड की राजधानी रांची के मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली, वहीं एक अन्य मुकाबले में मलेशिया ने कोरिया को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया. जापान ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए थाईलैंड को 4-0 से रौंद दिया. जापान के लिए मेइ तोरियामा ने 29वें मिनट में मैदानी गोल करके अपनी टीम का खाता खोला. जापान ने फिर 34वें और 35वें मिनट में लगातार दो गोल करके अपनी बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया.

विज्ञापन

जापान की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी जीत

टीम के लिए दूसरा गोल कप्तान यूरी नगाई ने 34वें मिनट में मैदानी गोल और फिर काना उराता ने 35वें मिनट में मैदानी गोल दागे. मुकाबले में अपनी लगातार पकड़ बनाए रखने के बाद जापान का अटैक चौथे और अंतिम क्वार्टर में भी जारी रहा. वर्ल्ड रैंकिंग में 11वें नंबर पर काबिज जापान ने 50वें मिनट में चिको फुजिबायाशी के पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की बदौलत अपनी बढ़त को 4-0 तक करने के बाद आसान जीत दर्ज कर ली. जापान की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है जबकि थाईलैंड की लगातार तीसरी हार है.

Also Read: रांची: वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की हाईलेवल मीटिंग,बोले-हो भव्य आयोजन

थाईलैंड की टीम ने किया एक ही गोल

वर्ल्ड नंबर-29 थाईलैंड की टीम तीन मैचों में ही अब तक 17 गोल खा चुकी है और सिर्फ एक ही गोल कर पाई है. इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में कोरिया और मलेशिया आमने-सामने हुई. कोरिया अपनी दूसरी और मलेशिया की टीम अपना खाता खोलने के लिए मुकाबले में उतरी, लेकिन दोनों टीमों को अंक बांटने के लिए मजबूर होना पड़ा. पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद कोरिया ने दूसरे हाफ में अपने आक्रमण और ज्यादा तेज कर दिए और उसे इसका फायदा भी मिला. वर्ल्ड नंबर-12 कोरिया ने 35वें मिनट में सिओ सुयोंग के पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की मदद से मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली. सुयोंग को हालांकि 57वें मिनट में ग्रीन कार्ड का सामना करना पड़ा.

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 के इवेंट मैस्कॉर्ट जूही व ट्रॉफी का किया अनावरण

मलेशिया ने मैच में की 1-1 की बराबरी

इसी बीच मलेशिया ने मैच में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली. मलेशिया के लिए यह गोल अजहर नूर ने 58वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर दागा. वर्ल्ड नंबर-19 मलेशिया को अभी भी तीन मैचों में अपनी पहली जीत की तलाश है. टीम को अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं. इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं. लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है. भारतीय टीम 2013 और 2018 की रजत पदक विजेता टीम है.

Also Read: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023: संगीता कुमारी की शानदार हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-1 से हराया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola