Ranchi News : नशा पिलाकर वृद्ध से एटीएम लेकर निकाले 30 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

लोअर बाजार थाना में केस दर्ज कराया

विज्ञापन

रांची. कोल्ड ड्रिंक्स में नशा देकर पिलाने के बाद बेहोश कर 72 वर्षीय वृद्ध से एटीएम कार्ड लेकर 30 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है. मामले में रातू के बड़काटोली निवासी अवधेश उरांव ने लोअर बाजार थाना में केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि वह निजी काम से कचहरी चौक के पास आये थे. इसी दौरान एक 30-35 वर्षीय व्यक्ति ने उनसे मुलाकात की और कहा कि मुझे पहचानते हो. जब शिकायतकर्ता ने मना कर दिया, तब युवक ने उनसे कहा कि मैं पुलिस में नौकरी करता हूं और वर्तमान में नगड़ी में पदस्थापित हूं. आगे युवक ने वृद्ध से यह भी कहा कि मैं आपके लड़के का दोस्त हूं और आपके घर भी आ चुका हूं. इसके बाद युवक वृद्ध को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक के समीप आ गया और यहां कोल्ड ड्रिंक्स में नशा मिलाकर पिला दिया. जब वृद्ध बेहोश हो गये, तब आरोपी युवक ने घटना को अंजाम दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola