19.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Weather Forecast: दीपावली पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया. झारखंड में अभी मौसम शुष्क है और आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

रांची: झारखंड में अभी मौसम का मिजाज शुष्क है और आने वाले दिनों (अगले पांच से सात दिनों में) में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो 11 नवंबर को मौसम साफ रहेगा. 12 नवंबर (दीपावली) से आंशिक बादल छा सकते हैं. इससे न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 15-19 डिग्री के बीच रह सकता है.

12 नवंबर से छाए रह सकते हैं आंशिक बादल

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 11 नवंबर को आसमान साफ रहेगा व मौसम शुष्क रह सकता है. 12, 13, 14, 15 व 16 नवंबर को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है.

Also Read: Weather Forecast: धनतेरस व दीपावली में कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज?

11 नवंबर को साफ रहेगा मौसम

झारखंड की राजधानी रांची में मौसम के मिजाज की बात करें, तो 11 नवंबर को रांची और इसके आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा. 12 नवंबर से 16 नवंबर तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

Also Read: झारखंड: ईडी ने साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम को भेजा समन, 22 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

झारखंड में पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: झारखंड: गेंदा फूल की खुशबू से महक रही महिला किसानों की जिंदगी, दीपावली व छठ को लेकर क्या है तैयारी?

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel