Weather Forecast: धनतेरस व दीपावली में कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज?

झारखंड में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग की मानें, तो राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में 13 नवंबर तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना नहीं है.
रांची: झारखंड में धनतेरस व दीपावली पर मौसम साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 नवंबर को रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. मौसम को लेकर कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गयी है. 13 नवंबर तक राज्य में मौसम साफ रहेगा.
दीपावली पर बारिश के नहीं हैं आसार
झारखंड में 13 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं. आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाके में भी आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 11 नवंबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है. रांची और उसके आसपास के इलाके समेत झारखंड में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.
Also Read: Weather Forecast: झारखंड में धनतेरस और दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? ये है लेटेस्ट अपडेट
धनतेरस व दीपावली के बीच छा सकते हैं बादल
झारखंड में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. रांची समेत पूरे झारखंड में 13 नवंबर तक आसमान मुख्यत: साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना नहीं है. धनतेरस व दीपावली के बीच मौसम का मिजाज बदल सकता है. आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है.
Also Read: Weather Forecast: झारखंड में तीन व चार नवंबर को गरज के साथ बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड
पिछले 24 घंटे में झारखंड में शुष्क रहा मौसम
पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




