ePaper

Jharkhand Weather Forecast: मानसून की झारखंड से कब हो रही है विदाई, दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Updated at : 12 Oct 2023 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: मानसून की झारखंड से कब हो रही है विदाई, दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

झारखंड में 18 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा. 16 अक्टूबर तक रांची और इसके आसपास के इलाकों में आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है. 17 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में मानसून की स्थिति कमजोर है. एक-दो दिनों में मानसून के राज्य से लौट जाने की संभावना है. पलामू प्रमंडल से मानसून लौट चुका है. मौसम विभाग की मानें, तो अभी बारिश के आसार नहीं हैं. दुर्गा पूजा में भी बारिश की संभावना नहीं है. मौसम साफ रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. मानसून की स्थिति कमजोर रही. अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया है कि 18 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा.

18 अक्टूबर तक मौसम शुष्क

झारखंड में 18 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा. 16 अक्टूबर तक रांची और इसके आसपास के इलाकों में आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है. 17 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

Also Read: मानसून की विदाई से पहले क्या झारखंड में होगी झमाझम बारिश, दुर्गा पूजा से पहले कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

झारखंड में मानसून की स्थिति कमजोर

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. मानसून की स्थिति कमजोर रही. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रांची एयरपोर्ट में दर्ज किया गया.

Also Read: झारखंड से कब लौट रहा है मानसून, विदाई से पहले होगी बारिश! दुर्गा पूजा से पहले कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

दुर्गा पूजा में साफ रहेगा मौसम

दुर्गा पूजा में मौसम साफ रहने का अनुमान है. सप्तमी, अष्ठमी, नवमी और दशमी में रांची का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हवा की गति हल्की तेज हो सकती है. शाम में तापमान गिरते ही हल्की ठंड महसूस हो सकती है. मौसम विभाग की मानें, तो दशहरा में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम साफ रहेगा.

Also Read: हथिया नक्षत्र में भारी बारिश के बाद क्या अब मौसम रहेगा साफ, दुर्गा पूजा से पहले झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में बारिश के आंकड़े एक नजर में

झारखंड में एक से 11 अक्टूबर तक 134.2 मिलीमीटर बारिश हुई. सर्वाधिक 201.2 मिलीमीटर बारिश धनबाद में हुई है. रांची में 152.3, पलामू में 152.5, गढ़वा में 190.2, लातेहार में 166.4, चतरा में 129.8, बोकारो में 190.8, हजारीबाग में 164.3, गिरिडीह में 154.2, देवघर में 103.2, गोड्डा में 174.1, दुमका में 133.3, पूर्वी सिंहभूम में 110.5, जामताड़ा में 162.6, कोडरमा में 129, लोहरदगा में 138.6, साहेबगंज में 184.8, सिमडेगा में 74 एवं पश्चिमी सिंहभूम में 72.3 मिलीमीटर बारिश हुई.

Also Read: PHOTOS:भारी बारिश से निखरा रांची के सीता फॉल का सौंदर्य, माता सीता व लक्ष्मण के साथ यहां रुके थे भगवान श्रीराम

हथिया नक्षत्र में जोरदार बारिश से लोग थे परेशान

झारखंड में हथिया नक्षत्र में हुई भारी बारिश ने रांची समेत कई इलाकों में तबाही मचायी. सड़कें जहां जलमग्न हों गयी थीं, वहीं कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे. इस दौरान कई लोग जख्मी भी हो गए थे. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. रामगढ़ के पतरातू डैम के तीन फाटकों को खोल देना पड़ा. विदाई से पहले मानसून की जोरदार बारिश से लोग परेशान थे. रोजाना की बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गयी थी.

Also Read: PHOTOS: सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को किया पुरस्कृत, ऐसे बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola