चुनाव आयोग की शानदार पहल, वोटरों को अब महज इतने ही दिनों में वोटर आईडी कार्ड की हो जाएगी डिलीवरी

Updated:
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

Voter ID Card Delivery: चुनाव आयोग (भारत निर्वाचन आयोग) अब 15 दिनों के भीतर वोटर आईडी कार्ड की डिलीवरी करेगा. वोटरों को मतदाता सूची में अपडेट होने के 15 दिनों के भीतर उनके वोटर आईडी कार्ड मिल जाएंगे. EPIC बनाने से लेकर डाक विभाग के माध्यम से मतदाताओं तक EPIC की डिलीवरी तक हर चरण की ट्रैकिंग की जाएगी. वोटरों को प्रत्येक चरण में SMS के माध्यम से सूचनाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

Voter ID Card Delivery: रांची-वोटरों (मतदाता) की सुविधाओं को देखते हुए चुनाव आयोग ने शानदार पहल की है. इसके तहत अब महज 15 दिनों में ही वोटर आईडी कार्ड की डिलीवरी कर दी जाएगी. मतदाताओं को उनके मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) की तेज डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) शुरू की है. इसके तहत मतदाता सूची में किसी तरह का अपडेट, जिसमें नए मतदाता का नामांकन या मौजूदा मतदाता के किसी भी विवरण में बदलाव शामिल है. 15 दिनों के भीतर EPIC की डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ चुनाव आयुक्त डॉ सुखबीर संधू और डॉ विवेक जोशी द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए यह पहल की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ऐसे होगी ट्रैकिंग

नई प्रणाली निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा EPIC बनाने से लेकर डाक विभाग (DoP) के माध्यम से मतदाताओं तक EPIC की डिलीवरी तक, हर चरण की वास्तविक समय पर ट्रैकिंग की जाएगी.

ये भी पढ़ें: रांचीवाले हो जाएं सावधान! भारी से बहुत भारी बारिश का है रेड अलर्ट, DC ने जारी की गाइडलाइंस

SMS से मतदाताओं को मिलेंगी सूचनाएं


मतदाताओं को प्रत्येक चरण में SMS के माध्यम से सूचनाएं मिलेंगी. इससे उन्हें उनके EPIC की स्थिति के बारे में जानकारी मिलती रहेगी. इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने अपने हाल ही में लॉन्च किए गए ECINet प्लेटफॉर्म पर एक IT मॉड्यूल पेश किया है. सहज डिलीवरी के लिए डाक विभाग (DoP) के एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (API) को ECINet के साथ एकीकृत किया जाएगा. पिछले चार महीने में चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधाओं को लेकर कई पहल की है.

ये भी पढ़ें: Ranchi School Closed: 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल, भारी से अत्यधिक भारी बारिश को लेकर डीसी ने जारी किया आदेश

ये भी पढ़ें: ‘फिर उगना’ के लिए झारखंड की आदिवासी बिटिया डॉ पार्वती तिर्की को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola