ब्राउन शुगर के ओवरडोज से हुई विशाल कुमार की मौत, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2023 9:53 AM

विज्ञापन

खेलगांव पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है. ड्रग्स सप्लायर रोहित कुमार व मनीष कुमार के पास से 34 पुड़िया लगभग पांच ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है

विज्ञापन

ब्राउन शुगर के ओवरडोज के कारण विशाल कुमार (23) की मौत मिलिट्री अस्पताल में हो गयी थी. इस मामले में खेलगांव पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. खेलगांव थाना क्षेत्र के तीन युवकों रुद्रनाथ ओझा (सैनिक कॉलोनी, शिव मंदिर के पास), सागर सिंह (लालगंज, महुआ टोली) तथा अवनीश मिश्रा उर्फ बजरंगी (लालगंज, पिरतोल) को हत्या तथा रोहित कुमार (तिरिल कोकर) व मनीष कुमार (खोरहाटोली) को ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

खेलगांव पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है. ड्रग्स सप्लायर रोहित कुमार व मनीष कुमार के पास से 34 पुड़िया लगभग पांच ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. यह जानकारी सिटी एसपी शुभांशु जैन ने दी. इस दौरान सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार तथा खेलगांव थाना प्रभारी मनोज कुमार उपस्थित थे.

विशाल के दोस्त हैं पांचों युवक, लेते थे ड्रग्स

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांचों युवक विशाल के बचपन के दोस्त है़ं वह लोग हमेशा ड्रग्स का सेवन करते थे़ तीन मई की रात विशाल ने अत्यधिक ड्रग्स का सेवन कर लिया और बेहोश हो गया. इसके बाद रुद्रनाथ ओझा, सागर सिंह तथा अवनीश मिश्रा उर्फ बजरंगी उसे स्कूटी पर लाद कर मैदान में छोड़ कर भाग गये.

विशाल के पिता नंदजी सिंह को जब जानकारी मिली, तो उन्होंने विशाल को मिलिट्री अस्पताल में भरती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. विशाल के पिता ने चार मई को खेलगांव थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. हत्या के तीनों आरोपियों को खेलगांव तथा दोनों ड्रग्स सप्लायर को सदर थाना की पुलिस ने जेल भेज दिया.

विद्यार्थियों को करते हैं ड्रग्स सप्लाई

ड्रग सप्लायर मनीष व रोहित ने पुलिस को बताया कि वह लोग स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को ड्रग सप्लाई करते है़ं किसी विश्वासी व्यक्ति के माध्यम से वह लोग विद्यार्थियों तक पहुंचते हैं. कभी-कभी अपने पास बुला कर कीमत लेकर उन्हें ब्राउन शुगर बेचते हैं. एक पुड़िया की कीमत 300 से 500 रुपये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola