पर्यावरण टुसू मेला जुटे ग्रामीण
Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन

सिरका पंचायत के सुनुवाबेड़ा में शुक्रवार को 32वां पर्यावरण टुसू मेला का आयोजन किया गया
विज्ञापन
अनगड़ा.
सिरका पंचायत के सुनुवाबेड़ा में शुक्रवार को 32वां पर्यावरण टुसू मेला का आयोजन किया गया. जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण जुटे. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि मानव व प्रकृति में अनोन्याश्रय संबंध है. प्रकृति संतुलन के लिए पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण अत्यंत महत्वपूर्ण है. हमें अ��ने जल, जंगल, जमीन, संस्कृति व परंपरा को सुरक्षित रखना है. जिस प्रकार हमारे पुरखों ने हमें यह सौगात दी है, उसी प्रकार हमें भी आनेवाली पीढ़ी को यह सौंपना होगा. मेला का उदघाटन श्री चौधरी और डॉ राजाराम महतो ने किया. लोगों ने पर्यावरण संरक्षण करने की शपथ ली. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर डॉ अमर कुमार चौधरी, भाजपा के सुरेंद्र महतो, अध्यक्ष दुर्गा महतो, जगेश्वर महतो, राजेश महतो, शिवलाल महतो, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, वनमाली महतो, सुरेश महतो, दूति महतो, रामसाय मुंडा, नागेंद्र मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










