विहिप मातृशक्ति ने मनाया सीता माता का प्राकट्य दिवस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 May 2024 12:16 AM
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ने गुरुवार को सीता माता के प्राकट्य दिवस सीता नवमी के अवसर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मशाला में माता जानकी का पूजन, भजन कीर्तन और आरती का आयोजन किया.
रांची. विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ने गुरुवार को सीता माता के प्राकट्य दिवस सीता नवमी के अवसर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मशाला में माता जानकी का पूजन, भजन कीर्तन और आरती का आयोजन किया. झारखंड प्रांत धर्म प्रसार परियोजना सह प्रमुख रेणु अग्रवाल ने कहा कि सीता माता नारी समाज की आदर्श हैं. सीता माता शील, साहस, धैर्य और शौर्य की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं. स्वामी दिव्यानंद ने कहा कि जब हम माता सीता का नाम लेते हैं, तो उसमें श्रीराम समाहित होते हैं और श्रीराम के नाम के साथ माता सीता. मनुष्य को सात्विक विचार के साथ श्रीराम के साथ माता जानकी का भी स्मरण करते रहना चाहिए. इस अवसर पर विहिप के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सह कोषाध्यक्ष शिवशंकर साबू, रेणु अग्रवाल, कलावती देवी, किरण मेहता, मधु देवी, बबीता देवी, मीना देवी, कृष्णा देवी, रूबी सोनी आदि मौजूद थे.
जानकी नवमी आज
आज जानकी नवमी है. इस अवसर पर झारखंड मिथिला मंच जानकी प्रकोष्ठ ने हाइकोर्ट कॉलोनी हरमू में शुक्रवार को कुमारी पूजन सह भोजन का आयोजन किया है. यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे माता रानी के मंदिर में होगा. जानकी प्रकोष्ठ की महासचिव निशा झा ने बताया कि मां जानकी के अवतरण दिवस पर मंदिर में मां जानकी के स्वरूप कुमारी कन्या का विधिवत पूजन होगा. वहीं शाम में घर के मुख्य द्वार पर दीप जलाये जायेंगे. आयोजन में उषा पाठक, सबीता मिश्रा, प्रियंका प्रियदर्शनी, मनीषा कुमारी, अवंतिका झा, अनुपम श्री आदि सहयोग कर रही हैं.मैथिली दिवस आज
बहिना प्रकोष्ठ झारखंड मैथिली मंच शुक्रवार को जानकी नवमी सह मैथिली दिवस मनायेगा. यह आयोजन विद्यापति दालान हरमू में शाम चार बजे शुरू होगा. इस अवसर पर कुंवारी कन्या द्वारा सीता मैया के वेश में विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी. महिला सदस्यों से लाल साड़ी में आने की अपील की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










